Search

 
 
 

Ranchi News: 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

Ranchi News: राज्य के सभी जिलों में चल रहे चौपाल कार्यक्रम को 18 नवंबर से फिर गति दी जाएगी. इसके तहत प्रत्येक चौपाल में कम से कम 10 ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जो जीवित हैं और वर्ष 2003 से लगातार मतदान करते आ रहे हैं.
 
बैठक करते बीजेपी नेता

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशाल संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा. इस मार्च में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह निर्णय कांग्रेस भवन में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ निगरानी समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में निगरानी समिति के संयोजक अनादि ब्रह्म, लाल किशोर नाथ सहदेव, डॉ.एम.तौसीफ,आहार पप्पू और जितेंद्र द्विवेदी उपस्थित थे. बैठक में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

 

18 नवंबर से फिर शुरू होगा चौपाल कार्यक्रम

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में चल रहे चौपाल कार्यक्रम को 18 नवंबर से फिर गति दी जाएगी. इसके तहत प्रत्येक चौपाल में कम से कम 10 ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जो जीवित हैं और वर्ष 2003 से लगातार मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. ऐसे मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

नए मतदाताओं को जोड़ने पर भी जोर

बैठक में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अक्टूबर 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बैठक में नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से पार्टी चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही