Ranchi News : झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विस्तारित सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सदन में पार्टी की भूमिका और दोनों प्रमुख मुद्दों पर रणनीति तय करने के लिए 24 नवंबर को विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. बैठक दोपहर तीन बजे स्टेट गेस्ट हाउस में होगी. इसमें प्रदेश प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें...
बैठक में 25 और 26 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. विशेष सत्र में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (MMDR) और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे.
इन दोनों विषयों पर सदन में प्रस्ताव लाये जाने की भी संभावना है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इन्हीं मुद्दों पर पार्टी का रुख और सदन में उठाये जाने वाले सवाल तय किये जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

