Search

 
 
 

धनबाद और जमशेदपुर में भी बनेंगे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे एआईसीसी ने मंजूरी दे दी है.
 
कांग्रेस सिंबोल

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने सहमति दे दी है. इसके साथ ही धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का रास्ता साफ हो गया है. अब रांची की तर्ज पर दोनों शहरों में भी महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे.

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे एआईसीसी ने मंजूरी दे दी है.

इसे भी पढ़ें- 

 

उन्होंने कहा कि धनबाद और जमशेदपुर राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र हैं. यहां महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी. साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन का विस्तार करने और बूथ स्तर से लेकर महानगर स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन की जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन हो सकेगा.

 

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रखकर आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करना भी है. धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों के मनोनयन की मंजूरी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही