Bokaro News : बोकारो हवाई के निकट राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती समारोह मनाई गई .कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा द्वारा राजीव गांधी के मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
समारोह को संबोधित करते हुए बोकारो जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी युगप्रवर्तक आधुनिक भारत के शिल्पकार, स्वप्नदृष्टा थे, जिन्होंने एक अखंड और विकसित भारत का सपना देखा था, जहां हर युवा के हाथ रोजगार हो .उन्होंने अपने जीवन काल में युवाओं के लिए IT sector में अभूत पूर्व कार्य कर देश में सूचना क्रांति ला दी, साथ ही उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मतदान की उम्र सीमा 18 वर्ष कर दी,जिसके जरिए युवा अपने हितों की रक्षा करने वाली सरकार का चयन कर सकते हैं.
भारत रत्न राजीव गांधी का पूरा जीवन देश सेवा और युवाओं के समर्पित रहा और उनकी स्वर्णिम यादें आज भी हम सब के बीच मौजूद हैं lसमारोह में उपस्थित सभी कॉंग्रेस जनों ने यह संकल्प लिया कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा एवं उनके विचारों को आत्मसात किया जाएगा.
पूर्व बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, देवाशीष मंडल, अशोक मिश्रा, प्रेम राय, आर के विद्यार्थी , इश्तियाक अंसारी, महावीर सिंह चौधरी, सुशील झा,आशा देवी कमल किशोर, निजाम अंसारी, कमरुल हसन, जुबिल अहमद, गुलाम हसन,आफताब आलम, राजीव सिंह, जितेंद्र यादव, बदरे आलम, दीपक कुमार, प्रशांत बाउरी, अमल दास, आलोक चंद्र, राजेश सहित, इमरान अली, सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

