Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, 2024 लोस व विस चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : कांग्रेस की पुनगर्ठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक आज शनिवार दोपहर 2.30 बजे हैदराबाद में होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कार्य समिति की बैठक में 2024 के लोकसभा और पांच राज्यों में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा कई अन्य विषयों पर मंथन किया जायेगा. पार्टी बैठक कर तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी चुनौती देने पर विचार करेगी. बैठक के अलावा कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ की घोषणा करेगी. विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की एकजुटता को आगे ले जाने पर भी चर्चा हो सकती है. साथ ही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण की संभावनाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है. बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है. (पढ़ें,अमित">https://lagatar.in/amit-shah-on-bihar-tour-today-will-address-public-meeting-in-jhanjharpur/">अमित

शाह आज बिहार दौरे पर, झंझारपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित)

सोनिया, राहुल सहित कार्य समिति के सदस्य बैठक में होंगे शामिल

कार्य समिति की पहली बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कार्य समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे. विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे. इस बैठक में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे.  कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 90 लोगों को कार्य समिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें से छह व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो पायेंगे. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए

सोमवार को विस्तारित कार्य समिति की बैठक और जनसभा होगी

बता दें कि कार्य समिति की बैठक के बाद अगले दिन 17 सितंबर को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी. विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे. सोमवार को शाम में हैदराबाद के पास एक जनसभा आयोजित की जायेगी. इस जनसभा को खरगे, सोनिया, राहुल और कई अन्य नेता संबोधित कर सकते हैं. सभी कार्यक्रम होने के बाद कांग्रेस सांसद 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जायेंगे. लेकिन पार्टी के अन्य नेता तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे और बीआरएस सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ सामने लाया जायेगा.

20 अगस्त को कांग्रेस ने कार्य समिति का पुनर्गठन किया था

बता दें कि कांग्रेस ने 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किये गये हैं. इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है. इसे भी पढ़ें : मुआवजा">https://lagatar.in/16-september-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">मुआवजा

हड़पने में टिबड़ेवाल परिवार सबसे आगे, पाटन सीओ को राजस्व कार्य से हटाने का दिया निर्देश, हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई अब 18 को, जेल में खेल समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही