Search

 
 
 

कांग्रेसजनों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी को याद किया

Ranchi झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी की जयंती पर उन्हें याद किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है.
 

Ranchi झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी की जयंती पर उन्हें याद किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है. 


उन्होंने देश को हीं नहीं दुनिया को भी नई रोशनी दिखाई. उन्होंने ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्या कि मैं रहूं या ना रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा. आज सही साबित हो रहा है.


इंदिरा गांधी के चार मूल मंत्र आज भी प्रसांगिक


महतो ने कहा कि इंदिरा गांधी के चार मूल मंत्री दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है. देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको एक महान व्यक्तित्व की संज्ञा दी तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली. 


विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का जिम्मेवारी तक ले गया.

 

ये रहे मौजूद


श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रवीन्द्र सिंह,  सुनील सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी राजन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, जगदीश साहु, रमा खालखो, निरंजन पासवान, गुंजन सिंह, सलीम खान, मनोज सहाय पिंकू, सतीश केडिया, अख्तर अली, जगरनाथ साहु, राजू राम, छोटू सिंह, अजय सिंह, रामानंद केशरी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही