Search

 
 
 

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, लगे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे

झारखंड में मतदाता सूची में कथित धांधली और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज अपने जनजागरण अभियान की शुरुआत कैंडल मार्च से की.
 

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची में कथित धांधली और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज अपने जनजागरण अभियान की शुरुआत कैंडल मार्च से की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अगुवाई में कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Uploaded Image

 

मार्च के दौरान केशव महतो कमलेश ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ संविधान का अपमान है. भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को बदलने की कोशिश कर रही है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खुलासों ने केंद्र सरकार की असलियत उजागर कर दी है. बिहार में एसआईआर मसौदे के जरिये मतदाता सूची में सुनियोजित गड़बड़ी की जा रही है जीवित को मृत, मृत को जीवित और एक ही व्यक्ति का नाम कई सूचियों में जोड़ा जा रहा है.

 

विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी इस लड़ाई को पंचायत स्तर तक ले जाएगी, ताकि जनता भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वाकिफ हो सके. उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते विरोध नहीं किया गया तो लोकतंत्र केवल इतिहास की किताबों में सिमट जाएगा.

 

मार्च में विधायक राजेश कच्छप, बंधु तिर्की, ममता देवी, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक दुबे, सोनाल शांति सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही