Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जारी, राहुल ने कहा, महिलाएं असुरक्षित, अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण

Ahmedabad :   गुजरात में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जारी है. राज्य में बढ़ती नशाखोरी, अवैध शराब की बाढ़ और बढ़ रहे अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने 21 नवंबर को जन आक्रोश यात्रा शुरू की है, जो लगभग दो माह तक चलेगी.  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार पर हल्ला बोला है.

 

 

उन्होंने लिखा कि  गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ता नशा, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा भर दी है.

 

राहुल गांधी ने लिखा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, मगर पिछले कुछ सालों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है.  महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है.

 

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि गुजरात पूछ रहा है. भाजपा सरकार चुप क्यों है? वह कौन मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है?  गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है? राहुल के अनुसार एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर बैठक में सामने आया, वह किसानों का है.

 

लिखा कि  हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी.  जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी.  आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना.  

 

राहुल गांधी ने लिखा कि गुजरात में भयानक जनाक्रोश है. हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है. हर परिवार पूछ रहा है कि किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता की बात सुनेगी और भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी.  बता दें कि  जन आक्रोश यात्रा उद्देश्य राज्य में सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाना और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही