Search

 
 
 

विपक्षी सासंद एसआईआर पर तुरंत चर्चा की मांग पर अडे रहे, वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाये, लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एसआईआर को लेकर सदन में जारी गतिरोध दूर करने की कवायद शुरू की थी. लेकिन नतीजा सिफर रहा.  इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने के बाद फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. लेकिन विपक्षी सदस्य एसआईआर पर तुरंत चर्चा की अपनी मांग पर अडे रहे.
 

 New Delhi : लोकसभा की कार्यवाही आज मंगलवार को हंगामे के कारण दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. विपक्षी सासंदों ने एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया. हंगामा जारी रहने पर पीठासीन पीसी मोहन ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी. 

 

 
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एसआईआर को लेकर सदन में जारी गतिरोध दूर करने की कवायद शुरू की थी. लेकिन नतीजा सिफर रहा. लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही सभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

 

 कुछ सांसद वेल तक आ गये. हालांकि स्पीकर ने इस दौरान प्रश्नकाल जारी रखा, लेकिन विपक्ष लगातार 'वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाता रहा. इसके बाद कार्यवाही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी.


स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने के बाद फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. लेकिन विपक्षी सदस्य एसआईआर पर तुरंत चर्चा की अपनी मांग पर अडे रहे.

  
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम विपक्ष के नेताओं से बात कर रहे हैं. सबकी बात हम सुनेंगे, आपकी बात भी सुनेंगे. हम चुनाव सुधार हो या कोई भी मुद्दा, पीछे नहीं हटेंगे. यह हंगामा और नारेबाजी ठीक नहीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही