Search

 
 
 

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे युवा, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली

Ranchi News : उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. संगठन ने सभी योग्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने और कथित वोट चोरी पर रोक लगाने की मांग की.
 
प्रेस वार्ता

Ranchi News : एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोरी, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई ने झारखंड के छात्र-छात्राओं और युवाओं से दिल्ली कूच करने की अपील की है. रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के नेताओं ने मताधिकार की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आजादी के बाद देश के प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति और आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर समान मताधिकार मिला. यह लोकतंत्र की बुनियाद है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. संगठन ने सभी योग्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने और कथित वोट चोरी पर रोक लगाने की मांग की.

 

कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाली इस महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई. एनएसयूआई नेताओं के अनुसार, झारखंड से 50 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. संगठन ने अन्य छात्र-छात्राओं और युवाओं से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए. नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए. इसके साथ ही, उन्होंने जंतर-मंतर जैसे पारंपरिक विरोध स्थलों पर प्रदर्शन के अधिकार को सीमित किए जाने और मेट्रो सेवाओं से संबंधित प्रतिबंधों के जरिए युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया.

 

एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि आंदोलन महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित अहिंसक तरीके से चलाया जाएगा. नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा केवल किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक से जुड़ा है.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कैफ अली, छात्र नेता हुसैन और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव चांद अंसारी और एनएसयूआई प्रवक्ता तल्हा अफरोज मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही