Search

 
 
 

कालीघाट मंदिर में मछली अर्पित करने की परंपरा पर कांग्रेस का रुख, बोले- पुरानी परंपराओं का सम्मान हो

Ranchi News : राकेश सिन्हा ने कहा कि बंगाल में नवरात्रि की शुरुआत के समय देवी के स्वागत के रूप में मछली अर्पित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. यह वहां की स्थानीय संस्कृति और पूजा-पद्धति का हिस्सा है.
 
राकेश सिन्हा

Ranchi News : पश्चिम बंगाल के कालीघाट मंदिर में देवी को मछली अर्पित करने की परंपरा को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्रों की अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं. इन परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि बंगाल में नवरात्रि की शुरुआत के समय देवी के स्वागत के रूप में मछली अर्पित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. यह वहां की स्थानीय संस्कृति और पूजा-पद्धति का हिस्सा है.

 

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को अचानक रोकना सही नहीं है. लोगों की आस्था और स्थानीय मान्यताओं को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने से पहले भारत की सांस्कृतिक विविधता को समझना चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में पूजा करने के तरीके अलग हैं. कहीं एक तरह की परंपरा है तो कहीं दूसरी. यही विविधता देश की खास पहचान है. इसलिए किसी एक क्षेत्र की परंपरा को दूसरी जगह की मान्यताओं के आधार पर देखने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही