Search

 
 
 

बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया

राहुल गांधी ने लिखा कि  बिहार के युवा वोट चोरी को रोकने का काम करेंगे. राहुल गांधी ने लिखा कि  इस लड़ाई में हमें बिहार के युवाओं की जरूरत है.  सभी युवाओं को हमारे साथ जुड़कर संविधान की रक्षा करनी चाहिए.
 

New Delhi :  कांग्रेस 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा  निकालने जा रही है. इस संबंध में राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. हम  17 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा  पर निकलेंगे. हमारे साथ बिहार के युवा एक व्यक्ति-एक वोट' और संविधान को बचाने के लिए निकलेंगे.

 

 

 

 

राहुल गांधी ने लिखा कि बिहार के युवा वोट चोरी को रोकने का काम करेंगे. राहुल गांधी ने लिखा कि  इस लड़ाई में हमें बिहार के युवाओं की जरूरत है.  सभी युवाओं को हमारे साथ जुड़कर संविधान की रक्षा करनी चाहिए.  

 

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं. यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं,  यह लोकतंत्र, संविधान और वन मैन, वन वोट के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है.

 

हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे. युवा, मजदूर, किसान  हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो. अब की बार, वोट चोरों की हार  जनता की जीत, संविधान की जीत.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही