Search

 
 
 

बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ें, तभी होगा सर्वांगीण विकास : राजीव जायसवाल

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत चोकरबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झूले एवं खेल सामग्री का उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर झूले एवं खेल उपकरणों का विधिवत उद्घाटन किया.
 
  • खेल से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास

Ramgarh : जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत चोकरबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झूले एवं खेल सामग्री का उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर झूले एवं खेल उपकरणों का विधिवत उद्घाटन किया. 

 

यह कार्यक्रम सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव जायसवाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे तेजी से मोबाइल और स्क्रीन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए चिंताजनक है. ऐसे में आवश्यक है कि हम उन्हें खेल के मैदान से जोड़ें, क्योंकि खेल ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे मजबूत आधार है.

 

राजीव जायसवाल ने आगे कहा कि बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर यह स्पष्ट होता है कि खेल सामग्री जैसी सुविधाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को एक स्वस्थ, सक्रिय और उज्ज्वल भविष्य मिले.

 

जिला सांसद प्रतिनिधि ने सांसद मनीष जायसवाल का संदेश भी साझा किया, जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन मिल सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही