Search

 
 
 

पलामू : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित ताबर गांव से  एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
 

Palamu :  जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित ताबर गांव से  एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

मृतका की पहचान शमशाद अंसारी की पत्नी जाहिदा बीवी (28) के रूप में हुई है. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है.

 

बताया जा रहा है कि झाबर गांव में शमशाद अंसारी के रिश्तेदार के घर मंगलवार रात शादी समारोह था. परिवार के अधिकांश सदस्य वहीं गए थे. जाहिदा और शमशाद को भी कार्यक्रम में शामिल होना था.

 

लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद शमशाद ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी, जिस पर सास ने मामले को शांत कराने की बात कही. इसके बाद शमशाद शादी में चला गया.

 

इसी दौरान जाहिदा ने घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही