Ranchi News : झारखंड के तीन प्रधान जिला जज (PDJ) को The Supreme Court Collegium ने झारखड हाईकोर्ट का जज बनाने पर अपनी सहमति दे दी है. Supreme Court Collegium ने जिन तीन नामों पर सहमति दी है उसमे PDJ मनोज प्रसाद, PDJ अखिल कुमार और PDJ श्रीराम शर्मा का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें...
मनोज प्रसाद फिलहाल गढ़वा में PDJ के पद पर पदस्थापित है. अखिल कुमार साहेबगंज में PDJ और श्रीराम शर्मा डालटनगंज में PDJ के पद पर पदस्थापित है. इन नामों पर Supreme Court Collegium की सहमति के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. केंद्र की सहमति के बाद उन्हें झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

