Search

 
 
 

Bihar News: आंसू गैस ट्रैनिंग के दौरान सिपाही की बिगड़ी तबीयत, अस्पातल में मौत

Supoul News: सुपौल के आरटीसी में शनिवार को सिपाहियों के लिए आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण चल रहा था. इस ट्रेनिंग में अभिषेक भी शामिल था. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.
 
सांकेतिक तस्वीर

Supoul News: SSB रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई. घटना शनिवार रात की है, जहां सिपाहियों को आंसू गैस के बारे में जानकारी दी जा रही थी. इसी दौरान 25 साल का ट्रेनी सिपाही बेहोश हो गया. ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

मृतक अभिषेक यादव, यूपी के आगरा जिले के मालपुरा थान क्षेत्र के भमरौली अहीर का रहने वाला था. अभिषेक सिपाही के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में सुपौल स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) में ट्रेनिंग ले रहा था. 

 

जानकारी के मुताबिक सुपौल के आरटीसी में शनिवार को सिपाहियों के लिए आंसू गैस से संबंधित प्रशिक्षण चल रहा था. इस ट्रेनिंग में अभिषेक भी शामिल था. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. वहां मौजूद प्रशिक्षु सिपाहियों ने अपने साथी अभिषेक को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. अभिषेक की मौत की खबर लगते ही ट्रेनिंग सेंटर में मातम पसर गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. घटना की सूचना अभिषेक के परिवार वालों को दी गई. जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही