Search

 
 
 

जयंती पर याद किये गए संविधान निर्माता, चतरा DC-SP ने किया नमन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
 
  • सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब,
  • उनके आदर्शों पर चलने की अपील की

Chatra  : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी अनिल कुमार तथा नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

मौके पर डीसी कीर्तिश्री नें कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है. उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणास्रोत हैं. हमें उनके विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए.

 

Uploaded Image

 

वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें कहा कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए. उनका जीवन हमें न्याय, समानता और मानवता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की सीख देता है. समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उनके सिद्धांतों का पालन अत्यंत आवश्यक है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही