Search

 
 
 

किशनगंज थानाध्यक्ष पर EoU का शिकंजा : 5 ठिकानों पर रेड, 1.70 करोड़ की संपत्ति जांच के दायरे में

बिहार में सुबह-सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आर्थिक अपराध इकाई (EoU) की टीम ने मंगलवार की सुबह किशनगंज नगर थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में सुबह-सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आर्थिक अपराध इकाई (EoU) की टीम ने मंगलवार की सुबह किशनगंज नगर थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है. 

 

EoU की टीम ने अभिषेक रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज स्थित कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी रहे. EoU की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.

 

जांच एजेंसियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक कुमार रंजन ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है. अब तक करीब 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपये की अतिरिक्त संपत्ति का पता चला है, जो उनकी वैध आय से लगभग 115.66 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है.

 

छापेमारी के दौरान जांच टीम को कई अहम दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों का विवरण और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है. अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी संपत्ति किन स्रोतों से जुटाई गई और क्या इसमें अन्य लोगों की भी कोई भूमिका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही