Search

 
 
 

सतुआन पर बिहार की सियासत में बदलाव की आहट : नीतीश कुमार आज CM पद से दे सकते हैं इस्तीफा

सतुआन पर्व का बिहार की राजनीति से पुराना और गहरा जुड़ाव माना जाता है. अक्सर इस दिन राज्य की सियासत में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में इस बार भी राजनीतिक हलचल तेज है और माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
 

Lagatar Desk :  सतुआन पर्व का बिहार की राजनीति से पुराना और गहरा जुड़ाव माना जाता है. अक्सर इस दिन राज्य की सियासत में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में इस बार भी राजनीतिक हलचल तेज है और माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. 

 

अगर ऐसा होता है, तो बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सूत्रों के अनुसार, एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर सहमति बन सकती है और संभव है कि बुधवार को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो जाए. 

 

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार पहले अपने तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और फिर शाम तक राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं. सुबह वे पटना में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उनके कार्यकाल को लेकर औपचारिक आभार व्यक्त किया जा सकता है. 

 

इसके बाद कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री करेंगे. नीतीश की आखिरी कैबिनेट की बैठक में उनके लंबे कार्यकाल को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने की संभावना है. बैठक समाप्त होने के बाद वे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे सकते हैं. 

 

इधर, भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर विधायक दल की बैठक की जिम्मेदारी सौंपी है. इस बैठक में नए नेता का चयन होगा, जिसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी.

 

संभावना है कि अगले एक-दो दिनों में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. बुधवार सुबह 11 बजे पटना के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री पद की शपथ लेंगे.

 

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया है. साथ ही एनडीए ने अपने सभी विधायकों को पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही