Search

 
 
 

रामगढ़ शहर  के 3 जगहों पर ट्रांसजेंडर टॉयलेट का निर्माण, सामाजिक बराबरी को ओर बढ़ता कदम

जिले के उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल है. इसी कड़ी में रामगढ़ समाहरणालय परिसर स्थित पार्क, सदर अस्पताल तथा बस स्टैंड में ट्रांसजेंडर शौचालय की स्थापना की गई है.
 

Ramgarh: जिले के उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल है. इसी कड़ी में रामगढ़ समाहरणालय परिसर स्थित पार्क, सदर अस्पताल तथा बस स्टैंड में ट्रांसजेंडर शौचालय की स्थापना की गई है. जिसका संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है. इन सार्वजनिक स्थलों पर अलग शौचालय की सुविधा होने से ट्रांसजेंडरों को गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा.


 
प्रशासन का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, समान अवसर, सामाजिक सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता प्रदान करना है. उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. ट्रांसजेंडर समुदाय को लंबे समय से सामाजिक उपेक्षा और असुविधाओं का सामना करना पड़ता रहा है, जिसे दूर करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. 

 

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर टॉयलेट की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर उनकी सहज उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा उन्हें किसी प्रकार की असहजता का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से नियमित रूप से लाभान्वित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. 

 

समाज कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से उन्हें पहचान पत्र, पेंशन योजना, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी जारी है. जिला प्रशासन समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का भी प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें सामाजिक स्वीकृति एवं सम्मान प्राप्त हो सके.

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में चल रही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. जिला प्रशासन का यह प्रयास ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित वातावरण एवं आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही