Search

 
 
 

ECL कोयला घोटाले में लाला के सिंडिकेट की 100.44 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने ECL कोयला घोटाले में लाला सिंडिकेट से जुड़े लोगों की 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इससे पहले लाला के सिंडिकेट का 222.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.
 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ने ECL कोयला घोटाले में लाला सिंडिकेट से जुड़े लोगों की 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इससे पहले लाला के सिंडिकेट का 222.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. इसमें लाला की दो फैक्ट्रियां भी शामिल थी. 

 

इस तरह ईडी द्वारा ECL कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी द्वारा अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 322.71 करोड़ हो गया है. निदेशालय ने संपत्तियों को जब्त करने से संबंधित जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

 

ईडी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि लाला के सिंडिकेट ने ECL के लीज क्षेत्र में कोयले के अवैध खनन के अपराध से 2742 करोड़ रुपये जुटाया है. ईडी ने आठ जनवरी 2026 को लाला सिंडिकेट से जुड़े लोगों के कोलकाता और दिल्ली स्थित 10 ठिकानों पर छापा मारा था.

 

छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल डिवाईस के आंकड़ो के विश्लेषण से सिंडिकेट की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. ईडी द्वारा जांच में पाया गया है कि लाला ने ECL लीज क्षेत्र में कोयला कंपनियों के अधिकारियों के साथ साजिश रच कर कोयला का अवैध खनन किया.

 

अवैध खनन से निकले कोयले को स्पंज आयरन और स्टील की कंपनियों को बेचा. कोयले के अवैध खनन और बिक्री से मिली नकद राशि को इधर उधर करने के लिए हवाला कारोबारियों का सहारा लिया.

 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अवैध तरीके से निकाले गये कोयले की ढुलाई के लिए लाला पैड का इस्तेमाल चालान की तरह किया जाता था. लाला पैड पर 10-20 रुपये का नोट चिपका दिया जाता था. इससे लाला सिंडिकेट के कोयले की ढुलाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आती था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही