Search

 
 
 

रामगढ़ घाटी में ट्रेलर से  टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

जिले के चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया.
 
  • रांची– रामगढ़ मुख्य मार्ग पर 3 किमी लंबा जाम लगा

Ramgarh :  जिले के चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

 

कंटेनर में आग लगने के कारण चालक केबिन में ही फंस गया और झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. 


इधर हादसे के कारण रांची–रामगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गई. यहां करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, चूटूपालू घाटी में तीखे मोड़ और ढलान होने के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने यहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और यातायात नियंत्रण की मांग की है.

 

Uploaded Image

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही