Search

 
 
 

Ranchi News: जिला बाल संरक्षण इकाई में संविदा पर भर्ती, दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची के अधीन सामाजिक सुरक्षा कोषांग की जिला बाल संरक्षण इकाई ने केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची के अधीन सामाजिक सुरक्षा कोषांग की जिला बाल संरक्षण इकाई ने केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा झारखंड किशोर न्याय नियम, 2017 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: 

कुल दो पदों पर बहाली की जाएगी. इनमें संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख) का एक पद तथा आंकड़ा विश्लेषक (Data Analyst) का एक पद शामिल है.

 

संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख) के पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थी को 27,804 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. इस पद के लिए सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, बाल विकास, मानवाधिकार एवं लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, मनोचिकित्सा, कानून, सार्वजनिक स्वास्थ्य या सामुदायिक संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा संबंधित विषयों में स्नातक के साथ महिला एवं बाल विकास या समाज कल्याण क्षेत्र में परियोजना संचालन, निगरानी एवं पर्यवेक्षण का कम से कम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है. कार्य अनुभव और कंप्यूटर दक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

वहीं आंकड़ा विश्लेषक के पद के लिए भी आयु सीमा 30 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. इस पद के लिए 18,536 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीसीए (BCA), सांख्यिकी, गणित या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है. इस पद पर भी कार्य अनुभव एवं कंप्यूटर दक्षता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

जिला प्रशासन ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की है. आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और अन्य शर्तें आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही