Ranchi News : झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका है. झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 51 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज यानी 13 सितंबर को आखिरी तारीख है.
योग्य उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक JRHMS की वेबसाइट www.jrhms.jharkhand.gov.in या www.recruitment.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयु, योग्यता और अनुभव की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.
इसे भी पढ़ें
बता दें कि नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) में संविदा के आधार पर अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 51 पदों पर भर्ती होनी है. इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टेट फाइनेंस मैनेजर, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर, अकाउंट्स ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर, अकाउंट्स असिस्टेंट और ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के पद शामिल हैं.
सबसे ज्यादा 33 पद ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के हैं. वहीं डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर के 5, अकाउंट्स असिस्टेंट-डिस्ट्रिक्ट के 6 और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-अकाउंट्स के 2 पद हैं. चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टेट फाइनेंस मैनेजर और स्टेट अकाउंट्स मैनेजर समेत अन्य पदों पर भी भर्ती होगी.
पद के अनुसार, मानदेय 19,800 रुपये से लेकर 75,000 रुपये प्रति माह तक है. चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद के लिए 75,000 रुपये और स्टेट फाइनेंस मैनेजर के लिए 65,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तय है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

