Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'धुरंधर 2' का विवादित सीन: सिगरेट व पवित्र ग्रंथ पर आर माधवन ने दी सफाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इसी बीच आर माधवन के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने विरोध जताया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इसी बीच आर माधवन के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने विरोध जताया है. विवाद इतना बढ़ गया कि मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गई है.

 

 

विवाद का कारण


फिल्म के एक सीन में आर माधवन के किरदार को हाथ में सिगरेट लिए हुए दिखाया गया है. सिख्स इन महाराष्ट्र के अध्यक्ष और शिवसेना नेता गुरज्योत सिंह कीर का आरोप है कि इस सीन में माधवन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पवित्र पंक्तियां पढ़ते नजर आए. उनका कहना है कि गुरबाणी को इस तरह पेश करना सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान है.

 

आर माधवन की सफाई


बढ़ते विवाद के बीच आर माधवन ने  अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि जिस सीन को लेकर विवाद हुआ, उसमें सिगरेट पवित्र पंक्तियों से पहले ही बुझा दी गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे फ्रेम में न तो जलती हुई सिगरेट थी और न ही धुआं दिखाई दिया.

 

 माधवन ने कहा कि निर्देशक आदित्य धर ने शूटिंग के दौरान धार्मिक मर्यादा का पूरा पालन सुनिश्चित किया.भावुक होते हुए माधवन ने कहा -मैं खुद हर फिल्म की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर जाकर माथा टेकता हूं. हम अनजाने में भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते.

 

FIR और विरोध की चेतावनी


इस मामले में केवल आर माधवन ही नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर के नाम भी शिकायत में शामिल हैं. गुरज्योत सिंह कीर ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म की टीम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और पूरे समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, तो फिल्म का विरोध जारी रहेगा और टीम को काले झंडे दिखाए जाएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही