Search

मुख्यमंत्री के पुतला दहन पर विवाद बढ़ा, JMM ने SDM से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi News : JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. 21 अगस्त को हुई कथित मारपीट और नारेबाजी के मामले में अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रशासन से जांच की मांग की है. गुरुवार को तमाड़ विधायक विकास मुंडा के नेतृत्व में JMM रांची जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल रांची SDM से मिला.
 
एसडीएम से मुलाकात

विकास मुंडा ने प्रशासन के सामने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बनी स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बिना वजह विवाद की स्थिति बनी और मारपीट की बात सामने आई. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है.

उन्होंने कोतवाली थाना में FIR के दौरान हुई नारेबाजी पर भी सवाल उठाया. विकास मुंडा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई नारेबाजी उचित नहीं थी. उन्होंने इसे अशोभनीय बताते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

JMM प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से घटना से जुड़े CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो की जांच कराने को कहा. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वीडियो फुटेज की जांच से घटना के दौरान क्या हुआ और इसमें कौन लोग शामिल थे, यह स्पष्ट हो सकता है.

विकास मुंडा ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

प्रतिनिधिमंडल में कलाम आजाद, आफताब आलम, अरुण वर्मा, रामशरण विश्वकर्मा, अंशु लकड़ा, फरीद खान, परवेज आलम, वीरू साहू, विलियम रिचर्ड और शांति तिर्की समेत कई वरिष्ठ लोग शामिल रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही