Search

 
 
 

IPL 2026 में DJ पर विवाद, चेन्नई की टीम भड़की

IPL 2026 में  DJ पर एक गाने को लेकर नया विवाद सामने आया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने BCCI से इसकी शिकायत की है. चेन्नई ने कहा कि कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे पर बजाए गए गाने और जो टिप्पणियां की गई. वह अच्छी नहीं थीं.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 में  DJ पर एक गाने को लेकर नया विवाद सामने आया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने BCCI से इसकी शिकायत की है. चेन्नई ने कहा कि कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे पर बजाए गए गाने और जो टिप्पणियां की गई. वह अच्छी नहीं थीं. 

 

जानकारी के के मुताबिक, CSK ने शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें कहा गया है कि मैच के दौरान 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' वाला वायरल गाना बजाया गया. CSK प्रबंधन ने गानों को अपना अपमान बताया है. अक्सर यह गाना सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन स्टीरियोटाइप से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है.

 

CSK के मानना था कि, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इस गाने का मैच के दौरान इस्तेमाल किए जाने का समय और संदर्भ गलत था. वहीं IPL के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि CSK की ओर से शिकायत मिली है और वह इसकी जांच कर रहे है. शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह साफ है कि मामला अब बोर्ड के संज्ञान में है और आगे कार्रवाई संभव है.

 

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने भी इस की पुष्टि की है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि  डीजे आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी. हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ कमेंट्स किए गए, इसी वजह से हमने BCCI को पत्र लिखा है.  उन्होंने आगे कहा कि डीजे का काम विपक्षी खिलाड़ियों का अपमान करना नहीं है.

 

बता दें, यह गाना CSK और RCB के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता से भी जुड़ा है. प्रशंसक अक्सर इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते रहे हैं. पिछले साल जितेश शर्मा का इस गाने को गाते हुए एक वीडियो भी सामने आया था, जिस पर CSK के फैंस ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उसके बाद से ऐसी घटना नहीं हुई थी.


CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि मैच के दौरान डीजे द्वारा खिलाड़ियों के आउट होने पर की गई टिप्पणी गलत है. डीजे का इस्तेमाल फैनबेस को जोड़ने के लिए होती है. डीजे वहां प्रतिद्वंद्वियों को कमतर दिखाने या उनका अपमान करने के लिए नहीं होते है. अब यह देखने वाली बात यह होगी कि BCCI इस पर क्या एक्शन लेता है. 


5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK और RCB के बीच मुकाबला हुआ था. इसमें RCB विजयी रही थी. इस मैच के दौरान डीजे द्वारा बजाए गए गानों को लेकर CSK ने BCCI से शिकायत की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही