Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अरमान मलिक ने जताई नाराजगी

नोरा फतेही का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन साथ ही यह विवादों में भी घिर गया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : नोरा फतेही का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन साथ ही यह विवादों में भी घिर गया है. गाने के डांस स्टेप्स और लिरिक्स को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.यह गाना कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का हिस्सा है, जिसमें नोरा के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं.

 

अरमान मलिक ने उठाए सवाल

गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सिंगर अरमान मलिक ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए गाने के लिरिक्स पर सवाल उठाए.अरमान ने लिखा -यह मेरे टाइमलाइन पर आया और मुझे इसे दोबारा सुनना पड़ा, यह पक्का करने के लिए कि मैंने सही सुना है. दुख होता है कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग अब एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है.

 

 

लिरिक्स और डांस स्टेप्स पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गाने के बोल को अश्लील और डबल मीनिंग बताया है. वहीं, कुछ लोगों ने डांस स्टेप्स को जरूरत से ज्यादा बोल्ड करार दिया.एक यूजर ने इसे सबसे खराब गानों में से एक बताया, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि ऐसे गानों पर सेंसर बोर्ड कार्रवाई क्यों नहीं करता.

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म केडी द डेविल को निर्देशक प्रेम ने बनाया है. यह 1970 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पैन-इंडिया फिल्म है.इसमें ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी अहम किरदार निभा रहे हैं.यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे कन्नड़ के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही