Search

 
 
 

The 50 में बड़ा ट्विस्ट: रजत दलाल की चाल से दिग्विजय राठी शो से बाहर

रियलिटी शो द फिफ्टी के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे दिग्विजय राठी को आखिरकार शो से बाहर होना पड़ा, और इसके पीछे वजह बने रजत दलाल की रणनीति.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो द फिफ्टी के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे दिग्विजय राठी को आखिरकार शो से बाहर होना पड़ा, और इसके पीछे वजह बने रजत दलाल की रणनीति.

 

दिग्विजय राठी अपने दमदार गेमप्ले के कारण अब तक शो में टिके हुए थे और इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे थे. लेकिन एक टीम टास्क के दौरान गेम पूरी तरह पलट गया.

 

टीम एरिना टास्क में आया बड़ा मोड़

नए एपिसोड में ‘लायन’ ने कंटेस्टेंट्स के सामने एक टीम एरिना चैलेंज रखा, जिसमें खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया. हर टीम में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं.रजत दलाल की टीम में वंशज सिंह, मनीषा रानी, लक्ष्य और उर्वशी ढोलकिया थे. वहीं लवकेश कटारिया की टीम में फैसु, दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम और दिग्विजय राठी शामिल थे.

 

 

टास्क में दिखी रजत की चालाकी

टास्क के दौरान एक खिलाड़ी को हेलमेट पहनकर रस्सी के सहारे गेंदें इकट्ठा करनी थीं, जबकि बाकी टीम को उन गेंदों से ‘जोकर’ के दांत गिराने थे. मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं.

 

यहीं रजत दलाल ने गेम पलट दिया. उन्होंने ऐसी रणनीति अपनाई जिसमें किसी भी स्थिति में उनके ग्रुप के मुख्य खिलाड़ी सुरक्षित रहते. आखिरकार राउंड में उनकी टीम जीत गई.

 

दिग्विजय बने टारगेट

जीत के बाद रजत को नॉमिनेशन का अधिकार मिला. उन्होंने पहले दिव्या अग्रवाल को ‘अनसेफ’ किया और फिर सस्पेंस के बाद दिग्विजय राठी का नाम ले लिया.हालांकि दिग्विजय ने टास्क में पूरा दम लगाया था, फिर भी उन्हें गेम से बाहर होना पड़ा. इस फैसले के बाद शो में काफी ड्रामा देखने को मिला.

 

रिश्तों पर नहीं पड़ा असर

नॉमिनेशन के बाद दिग्विजय राठी ने स्थिति को समझदारी से संभाला. उन्होंने बताया कि उनका और दिव्या अग्रवाल का रिश्ता शो के बाहर से ही अच्छा रहा है और गेम के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही