Search

 
 
 

‘बंजे दारू’ से शहनाज़ गिल का धमाका, बीट पर झूम उठे फैंस

शहनाज़ गिल  ने एक बार फिर अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है. उनका नया पंजाबी गाना बंजे दारू रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
 

Lagatar desk : शहनाज़ गिल  ने एक बार फिर अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है. उनका नया पंजाबी गाना बंजे दारू रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.इस गाने को हम्बल म्यूजिक और गिप्पी ग्रेवाल ने प्रस्तुत किया है. गाने को खुद शहनाज़ गिल ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसका संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है और बोल कप्तान ने लिखे हैं.

 

म्यूजिक वीडियो में शहनाज़ गिल का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. गाने को लेकर शहनाज़ गिल ने कहा कि,मैं चाहती थी कि ‘बंजे दारू’ सुनने पर ऐसा मूड बने, जिसके लिए किसी खास वजह की जरूरत न हो. यह एक चंचल और मजेदार गाना है, जो आपको उस पल को जीने के लिए प्रेरित करता है. मेरे लिए यह गाना आजादी, आत्मविश्वास और बिना ज्यादा सोचे बस अच्छा समय बिताने का एहसास है.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि,गिप्पी पाजी और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा. पूरा माहौल एनर्जी और मस्ती से भरा हुआ था. मुझे इस गाने पर काम करके बहुत मजा आया और उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह उतना ही पसंद आएगा.

 

गाने के रिलीज़ की जानकारी शहनाज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर देते हुए लिखा,बंजे दारू आखिरकार आ ही गया... अब आप उन्हें सिर्फ देखते ही नहीं, बल्कि सुनते भी हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज़ गिल जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म इश्क़नामा में नजर आएंगी, जो 24 जुलाई को रिलीज़ होने की उम्मीद है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही