Search

 
 
 

रामगढ़ के कस्तूरबा गांधी इंटर महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य को लेकर विवाद

जिले के कस्तूरबा गांधी इंटर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य पद के प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है.  जानकारी के अनुसार महाविद्यालय की प्राचार्य रूमा सिंह का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को अवकाश ग्रहण के साथ समाप्त हो गया था.
 

Ramgarh: जिले के कस्तूरबा गांधी इंटर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य पद के प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है.  जानकारी के अनुसार महाविद्यालय की प्राचार्य रूमा सिंह का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को अवकाश ग्रहण के साथ समाप्त हो गया था. इस संबंध में 27 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह महाविद्यालय की सचिव कुमारी नीलम ने एक पत्र जारी किया था. 

Uploaded Image

पत्र में उल्लेख किया गया था कि रूमा सिंह 31 जनवरी 2026 को अवकाश ग्रहण करेंगी तथा तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय की वरीयतम अध्यापिका डॉ. उमा सेनगुप्ता को प्राचार्य के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया जाता है. साथ ही पत्र में निवर्तमान प्राचार्य को निर्देश दिया गया था कि वे 3 दिनों के भीतर सूचीबद्ध रूप से महाविद्यालय का संपूर्ण प्रभार नवनियुक्त प्राचार्य को सौंपें.

 

हालांकि आदेश जारी होने के बाद 10 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक प्रभार हस्तांतरण नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि राज्य में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान निवर्तमान प्राचार्य महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य कक्ष में बैठीं तथा परीक्षा निरीक्षण भी किया.

 

सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जो पत्र जारी किया था. उसा पत्र को पूर्व प्राचार्य द्वारा दबाकर रखे जाने की भी चर्चा है, जो अब सामने आया है. इस पूरे मामले को लेकर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आदेश सामने आने के बाद निवर्तमान प्राचार्य प्रभार सौंपती हैं या नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही