Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: लोगों के जीवन में मुस्कुराहट लाना संस्था का मुख्य उद्देश्य- विवेकानंद वर्मा

Ramgarh: सुकरीगढ़ा लारी स्थित आवासीय दिव्यांग विद्यालय में सोमवार को मुस्कुराहटें संस्था का दसवां स्थापना दिवस दिव्यांग बच्चों के संग मनाया गया. इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया. वहीं संस्था की ओर से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री देकर उन्हें सम्मानित किया गया.

 

इस अवसर पर मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा ने बच्चों व मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जरूरतमंदों के बीच मुस्कुराहट फैलाना ही मुस्कुराहटें संस्था का मुख्य उद्देश्य है. इस दिशा में संस्था विगत 9 वर्षों से निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी निरंतर प्रयासरत रहेगी. उन्होंने कहा कि, संस्था मुख्य रूप से रामगढ़ जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य,दिव्यांग,पर्यावरण समेत अन्य क्षेत्रों के सामाजिक गतिविधियों में शामिल है. अबतक के सफर में सैकड़ों कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है.

 
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अनेक खेल के माध्यम से उत्साहवर्धन किया गया. समारोह में बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे. विद्यालय के प्राचार्य लीलमोहन पटेल ने ऐसे आयोजन के लिए संस्था के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया. 

 


मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी राज कुमार,शिक्षा विभाग के प्रभारी शेखर कुमार दांगी,विविध विभाग के प्रभारी सुभाष कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी सत्यवान कुमार,विविध विभाग के सह प्रभारी कुन्दन कुमार,विकास कुमार,चन्दन कुमार,विद्यालय के भुवनेश्वर चौधरी,शीला कुमारी,देवंती कुमारी,जीतू कुमारी,उर्मिला कुमारी सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही