Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीडीएस डीलर मिकी हांसदा व राशन लाभुकों के बीच विवाद खत्म, बकाया राशन वितरण शुरू

जादूगोड़ा से सटे ग्वालकाटा पंचायत में पीडीएस डीलर मिकी हांसदा व राशन लाभुकों के बीच चल रहा विवाद, चावल वितरण के साथ ही खत्म हो गया है. इधर आज सोमवार को बीते तीन महीने का लंबित राशन लाभुकों के बीच बांटी गई.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: जादूगोड़ा से सटे ग्वालकाटा पंचायत में पीडीएस डीलर मिकी हांसदा व राशन लाभुकों के बीच चल रहा विवाद, चावल वितरण के साथ ही खत्म हो गया है. इधर आज सोमवार को बीते तीन महीने का लंबित राशन लाभुकों के बीच बांटी गई. खुद राशन डीलर मिकी हांसदा ने अपने हाथों से गरीबों का बकाया राशन सौंपा. 

 

पहले दिन कई लाभुकों ने पंचिंग के आधार पर नवंबर से लेकर जनवरी तक का चावल लिया. बता दें, राशन पाकर लाभुकों के चेहरे खिल उठे. राशन डीलर मिकी हांसदा ने कहा कि उनके घर में गठित घटना के बाद से वे मर्माहत थे. उससे उबरने के बाद आज सोमवार से राशन का वितरण शुरू किया गया है.

 

उन्होंने बताया कि करीब सप्ताह-भर में सभी राशन कार्ड धारियों को राशन मुहैया करा दिया जाएगा. राशन वितरण में विलंब को लेकर राशन डीलर मिकी हांसदा ने स्वास्थ्य का खराब होना मुख्य कारण माना.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही