Search

 
 
 

हाई कोर्ट ने नगर विकास सचिव को किया तलब

मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मी (अब मृत) के सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान से संबंधित एक अवमानना मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को हुई.
 

Ranchi : मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मी (अब मृत) के सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान से संबंधित एक अवमानना मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को हुई. 

 

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय एवं न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कल यानी मंगलवार को नगर विकास सचिव को हाई कोर्ट में तलब किया है.

 

कोर्ट ने उनसे पूछा है कि अगर मधुपुर नगर परिषद सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान करने में असमर्थ है तो उक्त कर्मी के सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान नगर विकास विभाग कर सकता हैं?  दरअसल, मृतक कर्मी के पुत्रों की ओर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है.

 

मृतक कर्मी मधुपुर नगर परिषद में टैक्स कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, जो वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हो गए. उनकी सेवानिवृत्ति लाभ का अब तक भुगतान नहीं हो सका है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अंजनी कुमार वर्मा ने पक्ष रखा.

 

प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मधुपुर नगर परिषद मृतक कर्मी शंभू कांत दुबे की सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान करने में असमर्थ है, इस संबंध में उसकी ओर से नगर विकास विभाग से राशि आवंटित करने का आग्रह किया गया है. बता दें कि शंभू कांत दुबे का निधन वर्ष 2020 में हो गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही