Search

 
 
 

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि दायित्व ग्रहण करने का है संस्कार: राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया. 

 

उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि दायित्व ग्रहण करने का संस्कार है. शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय सहभागिता होना चाहिए.

 

समारोह में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन, राज्यसभा सांसद एवं उद्योगपति गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डायरेक्टर जनरल, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई. राज्यपाल ने ‘विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए युवाओं को जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का संदेश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही