Search

झारखंड : बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ रेड,  1112 कंज्यूमर्स पर FIR, 1.79 करोड़ जुर्माना भी

Ranchi : झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम की एपीटी ने बिजली चोरी के खिलाफ लगातार दो दिनों तक ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान 7413 परिसरों की जांच की गई, जिसमें से 1112 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया.

 

इन उपभोक्ताओं पर कुल 1.79 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. हजारीबाग में सबसे ज्यादा 126 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जबकि राजधानी रांची में 112 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज हुई.  

 

जानें किस सर्कल में कितनी छापेमारी, एफआईआर और जुर्माना हुई

सर्किल   रेड की संख्या एफआईआर की संख्या जुर्माना (लाख में)
रांची 1064 112 17.62
गुमला 293 63 9.64
जमशेदपुर 701 79 18.27
चाईबासा 870 71 7.79
धनबाद   780 63 12.69
चास 592 81 11.78
डाल्टनगंज 588 94 10.99
गढ़वा   193 41 5.69
दुमका 249 58 6.93
साहेबगंज 487 97 13.75
गिरिडीह 402 79 11.19
देवघर   319 60 15.81
हजारीबाग 424 126 27.93
रामगढ़ 273 37 3.62

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp