Search

 
 
 

निगम चुनाव : वार्ड 18 प्रत्याशी सबलू मुंडा का जनसंपर्क अभियान, मांगा समर्थन

नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मेयर और वार्ड प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा की और लोगों से समर्थन व आशीर्वाद मांगा.
 

Ranchi :  नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मेयर और वार्ड प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा की और लोगों से समर्थन व आशीर्वाद मांगा.

 

सबलू मुंडा ऋषभ अपार्टमेंट, गोपाल कंपलेक्स गली, शिवनारायण लाइन, बैंक गली, गणगौर गली, बिहार क्लब गली, पी. डब्लू. डी. क्वार्टर, पुरानी रांची नगर निगम क्षेत्र, पुरानी पुलिस लाइन, पाहन कोचा चडरी के लोगों से वोट की अपील की. 

 

पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने वार्ड 18 की जनता से अपील की कि एक बार मुझे सेवा करने का मौका दें. कहा कि क्रम संख्या 3 बल्ला छाप पर मुहर लगाकर भरी मतों से विजय बनाए और नेता नहीं सेवक चुनें. 

 

मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, कुमोद कुमार वर्मा, कृष्णा साव, हरिश कुमार, पींकू साव, बबलू वर्मा, पींटू प्रजापति, रामानंद साव, सुनील साव, राजू लोहरा, संजय नायक, संजय वर्मा, परमानंद लिंडा, विक्की मुंडा, प्रकाश मंडा, विक्की सोनी, रोहित वर्मा, राणा सिंह, रितिक कुमार, रितेश वर्मा, रिशु वर्मा, अनुज वर्मा, विक्की साव, अंशु वर्मा, विनय गुप्ता, लालू यादव समेत सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही