Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडसइंड बैंक के मैनेजर ने अपने ग्राहक को ठगा

Gumla: इंडसइंड बैंक (गुमला) के पूर्व मैनेजर अजमत नासित द्वारा शिव चिक बड़ाईक नाम के ग्राहक को ठगने का मामला प्रकाश में आया है. शिव चिक बड़ाईक ने मोटरसाइकिल के लिए बैंक से कर्ज लिया था. कर्ज को समाप्त करने के लिए एक मुश्त 15950 रुपये जमा किया. मैनेजर ने पैसा लेकर उसे प्राप्ति रसीद दे दिया.
Advertisement
Advertisement

Gumla: इंडसइंड बैंक (गुमला) के पूर्व मैनेजर अजमत नासित द्वारा शिव चिक बड़ाईक नाम के ग्राहक को ठगने का मामला प्रकाश में आया है. शिव चिक बड़ाईक ने मोटरसाइकिल के लिए बैंक से कर्ज लिया था. कर्ज को समाप्त करने के लिए एक मुश्त 15950 रुपये जमा किया. मैनेजर ने पैसा लेकर उसे प्राप्ति रसीद दे दिया. लेकिन पैसा जमा नहीं किया.

Uploaded Image


तत्कालीन मैनेजर के तबादले के बाद नये मैनेजर ने कर्ज वसूली की कोशिश की. शिव चिक बड़ाईक द्वारा पैसा चुकाये जाने का दावा किया गया. लेकिन बैंक ने उसके दावे को अस्वीकार करते हुए मामले को आरबिट्रेशन के लिए भेज दिया. कर्ज के मुद्दे पर उभरे इस विवाद का आरबिट्रेशन चेन्नई में हुआ. आरबिट्रेशन में उसे बैंक को 21499 रुपये पर 21-4-2025 से 12 प्रतिशत सूद के साथ देने का आदेश दिया गया.


शिव चिक बड़ाईक ने मुंबई स्थित बैंक के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को पत्र लिखा था. इसमें बैंक के तत्कालीन मैनेजर द्वारा दिये गये प्राप्ति रसीद भी संलग्न किया है. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को भेजे गये पत्र में कहा गया कि उसने मोटरसाइकिल के लिए बैंक से 31-12-2019 को 55,290 रुपये कर्ज लिया था. 20 फरवरी 2021 को अंतिम किस्त 15950 रुपये बैंक मैनेजर अजमत नासित के पास जमा किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही