Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : सदन में बोलीं नीरा यादव- आय, जाति व आवासीय बनाने के लिए कैंप लगाए, ताकि लोगों को भटकना न पड़े

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने विधानसभा में दाखिल-खारिज और आय, जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि यह समस्या पूरे राज्य में आम है. भूमि का निबंधन कराने के बाद भी लोगों को दाखिल-खारिज करवाने और प्रमाण पत्र बनाने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   कोडरमा विधायक नीरा यादव ने विधानसभा में दाखिल-खारिज और आय, जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि यह समस्या पूरे राज्य में आम है. भूमि का निबंधन कराने के बाद भी लोगों को दाखिल-खारिज करवाने और प्रमाण पत्र बनाने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

विधायक ने बताया कि दाखिल-खारिज का निष्पादन 30 दिनों के भीतर और आय प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर करने की बात कही गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सभी काम समय पर हो रहे हैं, तो लोग शिकायत लेकर कैसे आ रहे हैं. नीरा यादव ने सुझाव दिया कि दाखिल-खारिज की तरह ही आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी नियमित कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि बच्चों और नागरिकों को बार-बार भटकना न पड़े.

 

इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए कटिबद्ध है. राज्य सेवा गारंटी कानून 2011 से लागू है और सभी अंचल कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन के लिए समय सीमा तय है. यदि किसी विशेष स्थान पर आय, जाति या आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई आ रही है, तो शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही