Ranchi News : दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में पूजा समितियों के साथ बैठक हुई. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा पंडालों के आसपास आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें...
बैठक में पूजा समितियों ने बिजली के तार और पोल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, पार्किंग और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पर भी चर्चा की. मौसम को देखते हुए छोटी-बड़ी नालियों की सफाई और जलजमाव की समस्या के समाधान पर भी चर्चा हुई.
पूजा समितियों ने पंडालों के आसपास सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग रखी. इसके साथ ही खोया-पाया केंद्र और 24 घंटे इमरजेंसी व्यवस्था जारी रखने पर भी चर्चा हुई. बैठक में शहर के विभिन्न पूजा समितियों समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे.
इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि करमा पर्व के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. दुर्गा पूजा को लेकर समितियों के साथ बैठक की गई है. पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य किए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

