Ranchi News: नगर निगम की संपत्तियों की कुर्की से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. निगम ने कहा है कि पूरे मामले में सभी न्यायिक दस्तावेजों, वित्तीय दावों और संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है. न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में अदालत के आदेशों की अवहेलना नहीं होगी. नगर निगम की ओर से जारी स्पष्टीकरण के अनुसार निगम प्रशासन के संज्ञान में आई. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों का अवलोकन किया गया. संबंधित पक्ष की ओर से किए गए राशि के दावों और उनकी गणना का भी नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
निगम प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को सक्षम न्यायालय में नगर निगम की ओर से अपना पक्ष रखा गया. इसके बाद न्यायालय ने निगम को अपना पक्ष रखने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय दिया है. इस अवधि में निगम न्यायिक आदेशों के आलोक में आगे की विधिक और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करेगा.
नगर निगम ने कहा कि मामले में संबंधित अभिलेखों, वित्तीय दावों, बकाया राशि की गणना और सभी कानूनी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. परीक्षण पूरा होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

