Search

 
 
 

निगम ने रिम्स से कोकर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम मुक्त हुआ सड़क

Ranchi: नगर निगम की विजिलेंस टीम ने अलग-अलग दो स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एक टीम ने कचहरी से लेकर कोकर तक अभियान चलाया, जबकि दूसरी टीम ने रिम्स से लेकर कोकर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे चल रहे अवैध दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.
 

Ranchi: नगर निगम की विजिलेंस टीम ने अलग-अलग दो स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एक टीम ने कचहरी से लेकर कोकर तक अभियान चलाया, जबकि दूसरी टीम ने रिम्स से लेकर कोकर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे चल रहे अवैध दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. कचहरी से लेकर लालपुर तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान न्यूक्लियस मॉल के सामने संचालित मेधा डेयरी की दुकान को भी हटाया गया. 

 

Uploaded Image

नगर निगम की विजिलेंस टीम को देख ठेला हटाता दुकानदार


टीम ने जब दुकान का लाइसेंस मांगा तो संचालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दुकान हटाई गई. हालांकि दुकानदार ने एक दिन की मोहलत मांगी, लेकिन टीम ने नियमों का हवाला देते हुए राहत नहीं दी.


इसी तरह रिम्स से कोकर तक भी अभियान चलाया गया. टुंकी टोला रोड पर अवैध रूप से लगे सैकड़ों ठेला-खोमचा को हटाया गया. नगर निगम की टीम को देखते ही कई दुकानदार अपना सामान समेटकर भागते नजर आए. सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के साथ ही टीम ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से जमीन से जुड़े कागजात भी मांगे.

 

विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा. नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही