Search

 
 
 

Ranchi News: निगम जारी नहीं कर रहा बर्थ सर्टिफिकेट, 2400 आवेदन लंबित

रांची नगर निगम में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया इन दिनों प्रभावित हो गई है. तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण करीब 2400 जन्म प्रमाण पत्र लंबित हो गए हैं.
 

Ranchi: रांची नगर निगम में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया इन दिनों प्रभावित हो गई है. तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण करीब 2400 जन्म प्रमाण पत्र लंबित हो गए हैं. इससे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर चुके लोगों को निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. कई अभिभावकों को स्कूल में नामांकन, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

नगर निगम की अपर सहायक निहारिका तिर्की ने बताया कि वर्तमान में करीब 2400 जन्म प्रमाण पत्र लंबित हैं. उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के लिए लगातार काम कर रहा है और सभी लंबित जन्म प्रमाण पत्र जुलाई माह के दौरान जारी कर दिए जाएंगे.

 

उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया मुख्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होती है. पिछले कुछ समय से पोर्टल की गति काफी धीमी रहने के कारण आवेदनों के सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने का काम प्रभावित हुआ. इसके अलावा एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में निगम के कर्मियों की व्यस्तता के कारण भी जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की रफ्तार कम हो गई.

 

निहारिका तिर्की ने कहा कि तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. जैसे-जैसे पोर्टल की स्थिति सामान्य होगी और लंबित कार्यों का निपटारा होगा, सभी आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. निगम प्रशासन सभी लंबित जन्म प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी करने का प्रयास कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही