Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर निगम की तैयारी, 53 वार्डों में चलेगा सफाई अभियान

सरहुल, ईद व रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को अपर प्रशासक संजय कुमार ने निगम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें त्योहारों को स्वच्छ, सुरक्षित और वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सरहुल, ईद व रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को अपर प्रशासक संजय कुमार ने निगम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें त्योहारों को स्वच्छ, सुरक्षित और वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए.

 

बैठक में बताया गया कि शहर के 53 वार्डों में स्थित 298 सरना स्थल व अखड़ा, ईदगाह, मस्जिदों और रामनवमी के मुख्य मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. झाड़ू, कचरा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नियमित रूप से किया जाएगा.

 

शोभायात्रा वाले मार्गों पर मैकेनिकल मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव होगा, जबकि तीन शिफ्ट में सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. आम लोगों की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे.

 

विद्युत शाखा को सभी खराब पथ बत्तियां दुरुस्त करने और जुलूस मार्गों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. वहीं इनफोर्समेंट शाखा को मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है. रामनवमी के दिन शहर में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी.

 

अभियंत्रण शाखा को सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और खुली नालियों को ढकने का निर्देश दिया गया है. साथ ही हॉर्टिकल्चर शाखा शोभायात्रा मार्गों में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करेगी. अपर प्रशासक ने कहा कि सभी कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. किसी भी समस्या के लिए निगम के कंट्रोल रूम नंबर 18005701235 जारी किए गए है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही