Search

 
 
 

निगम ने 25 साल से लंबित पारिवारिक पेंशन के 118 मामलों को निपटाया

Ranchi News: नगर निगम की ओर से बताया गया कि वर्षों से लंबित इन मामलों के निष्पादन के लिए पुरानी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया गया. अभिलेखों की विस्तृत जांच के साथ संबंधित पेंशनधारियों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरी दस्तावेज जुटाए गए. इसके बाद आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन एवं मैपिंग कर मामलों का निष्पादन किया गया.
 

Ranchi News: नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में पेंशन शाखा और स्थापना शाखा ने विशेष अभियान चलाकर 118 आवेदनों का निष्पादन किया. पारिवारिक पेंशन के लिए निगम कार्यालय को कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें 118 आवेदन स्वीकृत कर निष्पादित किए गए, जबकि 5 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी और अन्य कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए.


नगर निगम की ओर से बताया गया कि वर्षों से लंबित इन मामलों के निष्पादन के लिए पुरानी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया गया. अभिलेखों की विस्तृत जांच के साथ संबंधित पेंशनधारियों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरी दस्तावेज जुटाए गए. इसके बाद आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन एवं मैपिंग कर मामलों का निष्पादन किया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

पुरानी फाइलें खंगालीं, परिजनों से किया संपर्क

लंबित मामलों के निपटारे के लिए पेंशन शाखा और स्थापना शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वित प्रयास किया. वर्षों पुरानी फाइलों और अभिलेखों की जांच कर पात्र लाभुकों की पहचान की गई. जिन मामलों में दस्तावेजों की जरूरत थी, उनके लिए संबंधित परिवारों से संपर्क किया गया.

 

पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन देने का निर्देश

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि यदि कोई पात्र लाभुक अब तक पारिवारिक पेंशन के लाभ से वंचित है, तो उसका आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाए. ऐसे मामलों में समयबद्ध तरीके से पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने पेंशन और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने पर जोर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही