Search

 
 
 

Bokaro News: ऑफिस में शराब सेवन पर निगम की कार्रवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर सस्पेंड

Bokaro News: नगर निगम की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया था. इसमें अशोक कुमार दास को कुछ लोगों के साथ कार्यालय कक्ष में मदिरा का सेवन करते और शराब रखते हुए देखा गया था.
 
चास नगर निगम

Bokaro News: चास नगर निगम कार्यालय में कथित तौर पर शराब का सेवन करने और कार्यालय कक्ष में शराब रखने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर सामने आए मामले का संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: 

नगर निगम की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया था. इसमें अशोक कुमार दास को कुछ लोगों के साथ कार्यालय कक्ष में मदिरा का सेवन करते और शराब रखते हुए देखा गया था. प्रशासन ने इसे सरकारी कार्यालय के अनुशासन और आचरण के विपरीत मानते हुए गंभीर कदाचार का मामला माना.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार दास से स्पष्टीकरण मांगा गया था. उनसे पूछा गया था कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित क्यों नहीं किया जाए. निगम प्रशासन के अनुसार, उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. 

 

स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने के बाद अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम ने अशोक कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही