- अनधिकृत व्यक्ति को पैसा नहीं देने की अपील
- बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी होने तक निगम की जिम्मेदारी
Ranchi News: खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में अब 25 सितंबर से टोल शुल्क की वसूली नगर निगम अपने स्तर से करेगा. बस टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. बंदोबस्ती पूरी होने और अंतिम निर्धारण होने तक निगम ही टोल शुल्क वसूलेगा.
इसे भी पढ़ें:
नगर निगम के अनुसार, पूर्व संवेदक से बस टर्मिनल से संबंधित जरूरी दस्तावेज, अभिलेख और अन्य विवरण प्राप्त किए जा रहे हैं. हैंडओवर की प्रक्रिया 24 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी. 25 सितंबर से निगम के अधिकृत कर्मी टोल शुल्क की वसूली करेंगे.
नगर निगम ने बस संचालकों, वाहन मालिकों और बस परिचालन से जुड़े कर्मियों से अपील की है कि 25 सितंबर से टोल शुल्क का भुगतान केवल नगर निगम के अधिकृत कर्मियों को ही करें. किसी अनधिकृत व्यक्ति को टोल शुल्क नहीं दें. निगम की ओर से कहा गया है कि टोल शुल्क वसूली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी.
बस टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की व्यवस्था की जाएगी. तब तक टोल शुल्क की वसूली और संबंधित व्यवस्था की जिम्मेदारी रांची नगर निगम के स्तर से ही रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

