Search

 
 
 

जनता का हक मारने वाले भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शा जाएगाः बाबूलाल

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर डीएमएफटी फंड को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. कहा है कि  झारखंड में देश की लगभग 40% खनिज संपदा मौजूद है. खनन से राज्य और देश का औद्योगिक विकास तो होता है,
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर डीएमएफटी फंड को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. कहा है कि  झारखंड में देश की लगभग 40% खनिज संपदा मौजूद है. खनन से राज्य और देश का औद्योगिक विकास तो होता है, लेकिन इसके कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है.  जनता का हक मारने वाले ऐसे भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन पर सीबीआई जांच कराई जाएगी और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

 

विलासित पर खर्च किया जा रहा डीएमएफटी फंड का पैसा


 मरांडी ने कहा कि डीएमएफटी फंड के जरिए प्रभावित इलाकों में विकास कार्य किया जाना चाहिए, लेकिन झारखंड में हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. डीएमएफटी फंड में जमा हजरों करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री और जिलों के डीसी मिलकर मनमाने ढंग से दुरुपयोग कर रहे हैं. जिन पैसों से स्कूल, सड़क और अस्पताल बनने चाहिए थे, उन्हें ऑफिस की साज-सज्जा जैसी विलासिता पर खर्च किया जा रहा है. खनन का खामियाजा झेलने वालों का हक़ छीनकर भ्रष्ट अधिकारी और सत्ताधारी अपने ऐशो-आराम पर लुटा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही