Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, कहा- नियमित बैठक नहीं होने से रूक गया विकास कार्य

Ranchi: बुधवार को रांची निगम कार्यालय में शहर में पानी और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आपात बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से शहर में पानी और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई. बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. पार्षदों का कहना था कि नियमित बैठक नहीं होने के कारण शहर में विकास कार्य रूक गया है. बैठक में पार्षद विनोद ने कहा कि बोर्ड बड़ा है या नगर निगम की मेयर या नगर आयुक्त. किसकी गलती की वजह से रेगुलर बैठक नहीं हो रही है. कैसे उपाय निकलेगा, ताकि रेगुलर बैठक हो सके. रेगुलर बैठक ना होने के कारण कई एजेंडा धरे के धरे रह गए और हमारा कार्यकाल भी अब समाप्त होने को है. इस पर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि मैं भी चाहती हूं कि हर महीने बैठक हो. फाइल भेजा जाता है, मगर धरा का धरा रह जाता है. मैंने कभी किसी एजेंडा को नहीं रोका, मैं सिर्फ सभी एजेंडा के बारे में जानना चाहती हूं. https://youtu.be/g15Zdq_G-bA

इसे भी पढ़ें- क्लर्क">https://lagatar.in/the-journey-from-clerk-to-presidential-candidate-was-not-easy-draupadi-murmu-has-lost-her-husband-and-two-sons/">क्लर्क

से लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार तक का सफर नहीं था आसान, पति और दो बेटों को खो चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू

30 तारीख तक नालियों की समस्या का समाधान करें अधिकारी

बैठक में मेयर आशा लकड़ा ने अधिकारियों से कहा कि 30 तारीख तक नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें. शहर के खतरनाक नालों की सफाई और उसे कैसे ढका जाये इस पर काम करें. राजधानी में कई ऐसे नाले हैं, जो बरसात के दिनों में खतरनाक हो जाते हैं, ऐसे सभी नालियों का निरीक्षण कर उसकी सफाई और ढकने की व्‍यवस्‍था करें. किस वार्ड में कितनी सफाई हुई है, कहां जलजमाव हो रहा है, इसकी भी जानकारी देने को कहा.

प्रत्येक वार्ड को मिलेगा 3-3 मिनी एचवाईडीटी मोटर

मेयर ने बताया कि वार्डों में पानी की समस्‍या न हो इसको लेकर प्रत्येक वार्ड में 3-3 मिनी एचवाईडीटी मोटर दिया जा रहा है. साथ जहां भी बोरिंग किया जाना है, उनको एक महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा. बरसात को लेकर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. छुट्टी पर रहने के कारण नगर आयुक्त मुकेश कुमार बैठक में शामिल नहीं हो सके. इसे भी पढ़ें-  हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-reprimands-senior-ias-officer-avinash-kumar-know-why-he-had-to-appear-physically/">हाइकोर्ट

ने वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार को लगाई फटकार, जानें क्यों सशरीर होना पड़ा हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही