Search

 
 
 

रांची में काउंसलर की नौकरी, 31 हजार रुपये वेतन, 7 सितंबर तक करें आवेदन

Ranchi : जिला बाल संरक्षण इकाई, रांची में काउंसलर के एक पद पर भर्ती निकली है. यह नियुक्ति मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित सम्प्रेषण गृह के लिए संविदा के आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवार को हर महीने 31,311 रुपये मानदेय मिलेगा.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi : जिला बाल संरक्षण इकाई, रांची में काउंसलर के एक पद पर भर्ती निकली है. यह नियुक्ति मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित सम्प्रेषण गृह के लिए संविदा के आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवार को हर महीने 31,311 रुपये मानदेय मिलेगा.

 

इस पद के लिए समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए. न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है. अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष है. दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

 

भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा. मैट्रिक, इंटर, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी. इसके बाद पांच उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. हिंदी में 20 और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी होगी.

 

आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से 7 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक भेजना होगा. आवेदन जिला बाल संरक्षण इकाई, समाहरणालय भवन, ब्लॉक-बी, कमरा 111, रांची-834001 के पते पर भेजें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही